लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

पेट्रोल की महंगाई जारी, तीन माह बाद सस्ता हुआ डीजल, जानें आज का भाव

पेट्रोल के दाम आज एक बार फिर बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए जबकि डीजल करीब तीन महीने बाद सस्ता हुआ।

पेट्रोल के दाम आज एक बार फिर बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए जबकि डीजल करीब तीन महीने बाद सस्ता हुआ। इससे पहले रविवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। दिल्ली में सोमवार की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत पहली बार 101 रूपए और मुंबई में 107 रूपए प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। 
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 28 पैसे बढ़कर 101.19 रूपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल 15 अप्रैल के बाद पहली बार 16 पैसे सस्ता होकर 89.72 रूपए प्रति लीटर पर आ गया। पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान 15 अप्रैल को आखिरी बार देश में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए गए थे। इसके बाद 87 दिन तक या तो दाम बढ़े या स्थिर रहे। आज 88वें दिन डीजल सस्ता हुआ है जबकि पेट्रोल की महंगाई जारी है। 
दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रूपए और डीजल 8.45 रूपए महंगा हुआ था। जुलाई में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.38 रूपए और डीजल की कीमत 56 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है। मुंबई में पेट्रोल 27 पैसे महंगा होकर 107.20 रूपए और डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 97.29 रूपए प्रति लीटर पर रहा। चेन्नई में पेट्रोल 25 पैसे महंगा और डीजल 15 पैसे सस्ता हुआ। वहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.92 रूपए और डीजल की कीमत 94.24 रूपए रही। कोलकाता में पेट्रोल का मूल्य 34 पैसे बढ़कर 101.35 रूपए पर पहुंच गया। डीजल की कीमत 16 पैसे टूटकर 92.81 रूपए प्रति लीटर हो गई। 
देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
शहर का नाम    पेट्रोल रुपये/लीटर    डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली                     101.19            89.72
मुंबई                       107.20            97.29
चेन्नई                     101.92            94.24
कोलकाता                101.35            92.81 
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 16 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।