घोटाले का शिकार बने पंजाब एंड महाराष्ट्र कोआपरेटिव (पीएमसी) बैंक के रिजर्व बैंक द्वारा नियुक्त प्रशासक ने एचडीआईएल समूह की कंपनियों के दो विमानों और एक याट के मूल्यांकन को लेकर सलाहकार नियुक्ति करने का फैसला किया है।
प्रशासक ने सलाहकार की नियुक्ति के लिए अनुरोध प्रस्ताव निकाला है। ये संपत्तियां एचडीआईएल समूह की कंपनियों की हैं। इन कंपनियों का स्वामित्व राकेश वाधवन और उनके पुत्र सारंग के पास है, जो सहकारी बैंक के 6,500 करोड़ रुपये के घोटाले में मुख्य आरोपी हैं।
एक स्थानीय अदालत ने नवंबर में बैंक के प्रशासक जे बी भोरिया को दो विमान-दसॉ फाल्कन 200 (वीटी-एचडीएल) और चैलेंजर 300 (वीटी-पीआईएल) तथा एक याट (फेरेटी 881 एचटी) को बेचने की अनुमति दी थी।
प्रशासक ने सार्वजनिक सूचना में कहा, ‘‘रिजर्व बैंक नियुक्त प्रशासक का इरादा एक पारदर्शी प्रक्रिया के जरिये एक याट तथा दो विमानों को बेचने का है। इस उद्देश्य से प्रशासक मूल्यांकक-सलाहकार की नियुक्ति करना चाहता है और इच्छुक पक्षों से आवेदन आमंत्रित करता है।’’


Download Android App
Download iOS App



