PNG: दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी, अब हर घर पहुंचेगी पाइप से गैस

दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी, अब हर घर पहुंचेगी पाइप से गैस

PNG

PNG: दिल्ली के शहीरकृत गांवों में भी लोगों को अब रसोई गैस के लिए किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनके घरों में पाइप लाइन से सस्ती और सुरक्षित तरीके से रसोई गैस की आपूर्ति होगी।

383 गांवों में PNG गैस की सप्लाई

दिल्ली के सभी 383 गांवों में PNG गैस की सप्लाई की जाएगी। यानी हर गांव तक पाइप से रसोई गैस पहुंचाने का काम किया जाएगा। अभी भी 111 गांवों में पीएनजी की सुविधा है। इस साल के आखिर तक इस फेहरिस्त में 200 गांव और शामिल हो जाएंगे। अगले साल मार्च तक दिल्ली के सभी गांव पीएनजी से रसोई गैस प्राप्त करने लगेंगे।

PNG2

मार्च, 2025 तक सभी घरों में होगी सुविधा

इसकी सूचना उप-राज्यपाल वी के सक्सेना के दफ्तर के अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों ने बताया कि एक समीक्षा बैठक में उप-राज्यपाल को भी इस बारे में सूचित किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘मार्च, 2025 तक दिल्ली के सभी 383 शहरी गांवों में PNG की आपूर्ति हो जाएगी।’’ जून, 2023 में, सक्सेना ने संबंधित अधिकारियों को गांवों में पीएनजी कनेक्शन सहित सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया था। अधिकारियों ने कहा कि पीएनजी आपूर्ति दिल्ली के गांवों की सूरत बदलने में काफी मददगार साबित होगी।

PNG3

क्या होती है PNG

PNG का पाइप्ड नेचुरल गैस है। यह प्राकृतिक गैस है जिसे पाइप के माध्यम से घरों में पहुंचाया जाता है। सिलिंडर में जो गैस घरों में पहुंचाई जाती है वह एलपीजी यानी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस होती है। दोनों का ही इस्तेमाल घर में स्टोव जलाने के लिए होता है। हालांकि, PNG कुछ मामलों में एलपीजी से बेहतर होती है। मसलन, यह LPG के मुकाबले हल्की होती है। ये लीक होते ही हवा में घुलकर खत्म हो जाती है। LPG के साथ ऐसा नहीं होता.

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।