Property Market : दिल्ली और मुंबई में तेजी से बढ़ रहीं प्राइम प्रॉपर्टी की कीमतें : रिपोर्ट

Property Market : दिल्ली और मुंबई में तेजी से बढ़ रहीं प्राइम प्रॉपर्टी की कीमतें : रिपोर्ट

Property Market

Property Market : इस वर्ष की पहली तिमाही में दिल्ली और मुंबई की प्राइम प्रॉपर्टी की कीमत में तेज वृद्धि हुई है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। भारत की अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले काफी अच्छा है। इसका असर दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों की प्रॉपर्टी के दामों पर भी देखने को मिला है।

Highlight : 

  • दिल्ली और मुंबई की प्राइम प्रॉपर्टी की कीमत में वृद्धि
  • अधिक मांग के कारण कीमतों में इजाफा
  • दुनिया के शीर्ष 44 शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतों में उछाल

दिल्ली और मुंबई में प्रॉपर्टी की कीमत में उछाल

नाइट फ्रैंक की ‘प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स क्यू1 2024’ रिपोर्ट में बताया गया कि जनवरी से मार्च के बीच सालाना आधार पर मुबंई में प्रॉपर्टी की कीमत में 11.5 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। वहीं, दिल्ली की घरों की कीमतों में सालाना आधार पर 10.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। दुनिया के शीर्ष 44 शहरों की प्रॉपर्टी कीमतों के आधार पर तैयार की गई इस रिपोर्ट में बताया गया कि 26.2 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ मनीला टॉप पर था। इसके बाद टोक्यो का नाम आता है। जहां प्रॉपर्टी की कीमत में 12.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

दुनिया के शीर्ष 44 शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतों वृद्धि

रिपोर्ट में बताया गया कि भारत की जीडीपी वृद्धि दर 8 प्रतिशत से अधिक की है। इससे देश में घरों की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। नाइट फ्रैंक प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स के मुताबिक 2024 की पहली तिमाही में दुनिया के शीर्ष 44 शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतों में 4.1 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई है, जो कि 2022 की तीसरी तिमाही के बाद सबसे ज्यादा है।



अधिक मांग के कारण कीमतों में इजाफा

तिमाही आधार पर देखा जाए तो 2024 की पहली तिमाही में मासिक आधार पर प्रॉपर्टी की कीमतों में औसत वृद्धि दर 1.1 प्रतिशत की रही है, जो कि 2023 की चौथी तिमाही में 0.3 प्रतिशत थी। नाइट फ्रैंक के ग्लोबल रिसर्च हेड लियाम बेली ने कहा कि इंडेक्स इस ओर इशारा करता है कि अधिक मांग के कारण कीमतों में इजाफा हो रहा है। आपूर्ति भी सीमित बनी हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।