मुंबई : रेडिसन होटल ग्रुप ने आज कहा कि वह भारत में अपने होटलों की संख्या2022 तक बढ़ाकर200 करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इस दौरान वह10,000 कर्मचारी रखेगा। इसके साथ ही होटल कंपनी देश के गैर महानगरों में विस्तार की सोच रही है। रेडिसन होटल ग्रुप के मुख्य कार्याधिकरी राज राणा ने यहां कहा, ‘ भारत हमारे लिए एक प्रमुख बाजार है। हम यहां2022 तक200 संपत्तियों का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। इस संख्या में परिचालनगत व निर्माणाधीन दोनों तरह की संपत्तियां शामिल हैं।’
उल्लेखनीय है कि इस वैश्विक कंपनी ने पिछले ही महीने अपना नाम बदलकर रेडिसन होटल ग्रुप किया है जबकि पहले यह कार्लसन रेजिडोर होटल ग्रुप के नाम से जानी जाती थी। कंपनी का मानना है कि ब्रांडिंग में इस बदलाव से उसे और तेजी से वृद्धि में मदद मिलेगी। इस समय भारत में उसके140 होटल हैं जिनमें से90 परिचालन में हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।