सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के उम्मीद से बेहतर आंकड़ों से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 120 अंक से अधिक की बढ़त के साथ खुला। विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से भी बाजार धारणा मजबूत हुई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 126.62 अंक या 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,276.34 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 32.45 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,001.40 अंक पर था।
सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक का शेयर करीब 2.5 प्रतिशत चढ़ गया। इन्फोसिस, सन फार्मा, बजाज ऑटो, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंडस बैंक के शेयर भी बढ़त में थे। वहीं दूसरी ओर ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी के शेयर नुकसान में थे।


Download Android App
Download iOS App



