लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

बिजनेस टाइकून पालोनजी मिस्त्री का निधन, 50 देशों में फैला है कारोबारी साम्राज्य

शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चेयरमैन पालोनजी मिस्त्री ने 93 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। मिस्‍त्री ने मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

शापूरजी पालोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group)के चेयरमैन पालोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। मिस्‍त्री ने मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। पालोनजी मिस्‍त्री को साल 2016 में पद्म भूषण अवार्ड से सम्‍मानित किया गया था। शापोरजी पालोनजी ग्रुप भारत में सबसे बड़े बिजनेस समूह में से एक है। 
50 से ज्‍यादा देशों में फैला है कारोबार 
शापूरजी पालोनजी ग्रुप 6 बड़े सेगमेंट इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, वाटर एनर्जी एंड फाइनेंशिनेंयल सर्विसेज में फैला हुआ है। इस ग्रुप में 18 बड़ी कंपनियां हैं। इस ग्रुप में कारोबार 50 से ज्‍यादा देशों में फैला है और करीब 50 हजार इम्‍प्‍लॉई ग्रुप में कार्यरत हैं।
टाटा संस में शापूरजी पालोनजी ग्रुप की 18.37% हिस्सेदारी
आपको बता दें कि पालोनजी मिस्त्री के बेटे साइरस मिस्त्री को ही एक बार टाटा संस (Tata Sons) के चैयरमैन पद पर नियुक्त किया गया था। लेकिन विवाद के बाद उन्हें इस पद से हटना पड़ा था। शापूरजी पालोनजी ग्रुप के सास देश की प्रतिष्ठित कंपनी टाटा संस में 18.37 फीसदी की हिस्सेदारी है।
1865 में हुई थी शापूरजी पालोनजी ग्रुप की स्‍थापना
शापूरजी पालोनजी ग्रुप की स्‍थापना 1865 में हुई थी। इस ग्रुप में मुंबई के कुछ लैंडमार्क बनाएं हैं। जिसमें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और द ताज महल पैलेस होटल शामिल है। पिछले साल शापूरजी पालोनजी ग्रुप ने यूरेका फोर्ब्‍स (Eureka Forbes) के अंतर्गत अपना कंज्‍यूमर ड्यूरेबल्‍स बिजनेस अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फंड एडवेंट इंटरनेशनल को बेच दिया था। यूरेका फोर्ब्‍स एक्‍वागॉर्ड (Aquaguard) और फोर्ब्‍स (Forbes) जैसे ब्रॉन्‍ड ऑपरेट करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 15 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।