ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों का असर भारतीय घरेलू शेयर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। हफ्ते की शुरुआत के पहले दिन ही शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख देखने को मिला। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर खुले।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 226.7 अंक गिरकर 55,542.53 अंक पर था। दूसरी ओर व्यापक एनएसई निफ्टी 67.05 अंक गिरकर 16,517.25 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, विप्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, टाटा स्टील और टाइटन गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
Indian Wheat Export: अब गेहूं को मिस्र में नहीं मिली एंट्री…. खराब बताकर लौटा चुका है तुर्की!
इसके विपरीत एमएंडएम और एक्सिस बैंक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी थी। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 48.88 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,769.23 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 43.70 अंक या 0.26 प्रतिशत टूटकर 16,584.30 अंक पर बंद हुआ। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत उछलकर 120.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।