नई दिल्ली : पूर्वी यूपी का गेहूं लगातार यहां पहुंचने से 10/15 रुपए का और मंदा आ गया। आटा, मैदा, सूजी भी 15/20 रुपए प्रति 50 किलो नीचे आ गयी। इसके अलावा मूंग, उड़द, तुवर, मसूर, चना शनिवार के बढ़े भाव पर टिके रहे। मिलों में गन्ने की पिराई धीरे-धीरे बढऩे से चीनी 10/20 रुपए और घट गयी। हाजिर चीनी में 25 रुपए का मंदा आया।
जबकि सरसों तेल 50 रुपए बढ़ गया क्योंकि राजस्थान से चालानी मांग बढ़ गयी है। वहीं सोया, बिनौला तेल 30/40 रुपए नीचे आ गये। चावल तेल 50 रुपए तेज हो गया। किराने में व्यापार काफी कमजोर चल रहा है। छोटी इलायची मांग के अभाव मेें 10 रुपए किलो और मुलायम हो गयी।