आज (एक दिसंबर) से कुछ नियम और चीजें बदल गई हैं। इससे आपके जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। फोन बिल महंगा हो गया है तो वहीं cऔर बीमा से जुड़े नियम भी बदल गए है आइए जानते हैं ऐसे ही 5 नियमों के बारे में
मोबाइल बिल महंगा हुआ
आज से टेलिकॉम कंपनियां रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया की कॉल दरें महंगी हो जाएंगी। दरों में कितनी वृद्धि होगी, इस बारे में कंपनियों ने कोई खुलासा नहीं किया है।
बदला नगद निकालने का नियम
आईडीबीआई बैंक के एटीएम से जुड़े नियमों में भी बदलाव एक दिसंबर से होगा। अगर इस बैंक का कोई ग्राहक दूसरे बैंक के एटीएम से लेनदेन करता है और कम बैलेंस के कारण लेनदेन फेल हो जाता है तो उसे 20 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन देना होगा। इस संबंध में बैंक ने अपने ग्राहकों को मैसेज के जरिए जानकारी दी है।
बीमा नियमों में बदलाव
बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) के नए दिशा-निर्देशों के कारण आपकी जीवन बीमा पॉलिसी का प्रीमियम 15 फीसदी तक महंगा हो सकता है। पॉलिसी के बीच में बंद होने के पांच साल के भीतर उसे अब रिन्यू भी करा सकेंगे। अभी इसकी अवधि दो साल है।
24 घंटे कर पाएंगे NEFT
एक दिसंबर से बैंक ग्राहक 24 घंटे एनईएफटी कर सकेंगे। अभी सभी कार्य दिवस पर सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक ही एनईएफटी हो सकती है। जनवरी से इस पर कोई शुल्क भी नहीं लगेगा।
एथेनॉल की कीमतों में बढ़ोत्तरी
कुछ महीने पहले केंद्र द्वारा 1.64 रुपए तक बढ़ाई गई एथेनॉल की कीमत आज से लागू होगी। सी श्रेणी के सीरे से निकलने वाले एथेनॉल की कीमत 19 पैसे बढ़कर 43.75 रुपए प्रति लीटर और बी श्रेणी के सीरे से मिले एथेनॉल की कीमत 1.84 रुपए बढ़कर 54.27 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



