तेजी के साथ खुलकर लुढ़का शेयर बाजार, Sensex-Nifty में आई गिरावट The Stock Market Opened With Gains And Fell, Sensex-Nifty Fell

तेजी के साथ खुलकर लुढ़का शेयर बाजार, Sensex-Nifty में आई गिरावट

शेयर बाजार: विदेशी पूंजी की निकासी के बाद मुनाफावसूली के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में गिरावट आई। BSE का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 206.18 अंक गिरकर 76,604.72 अंक पर आ गया। NSE निफ्टी 61.5 अंक फिसलकर 23,337.40 अंक पर रहा। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टेक महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, विप्रो और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ। टाइटन, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर फायदे में रहे।

  • शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में गिरावट आई
  • सेंसेक्स 206.18 अंक गिरकर 76,604.72 अंक पर आ गया
  • NSE निफ्टी 61.5 अंक फिसलकर 23,337.40 अंक पर रहा

FII पूंजी बाजार में 3,033 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे

share market1 2

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.41 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,033 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

एशियाई बाजारों में हो रहा मिलाजुला कारोबार

share market2 1

प्रभुदास लीलाधर में टेक्निकल रिसर्च की उपाध्यक्ष वैशाली पारेख का कहना है कि पिछले चार सत्रों से निफ्टी 23,400 अंक से लेकर 23,450 अंक के स्तर को तोड़ नहीं पा रहा है और यहां से मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। वहीं, 23,200 अंक एक मजबूत सपोर्ट बना हुआ है। अगर यह 23,400 अंक की बाधा को पार कर टिकने में कामयाब रहता है तो यह 23,800 अंक तक भी जा सकता है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, बैंकॉक और सोल के बाजार हरे निशान में हैं, जबकि जकार्ता, हांगकांग और शंघाई के बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार गुरुवार को मिले-जुले बंद हुए थे। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी डब्ल्यूटीआई 78 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।