अमेरिका के तेल भंडार में गिरावट आने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कल तेल की कीमतों में आई तेजी के बीच आज बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 17 वें दिन टिकाव बना रहा। गत पांच सितंबर को इन दोनों की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई थी।
तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रूपए प्रति लीटर पर और डीजल 88.62 रूपए प्रति लीटर पर रहा। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.26 रूपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 96.19 रूपए प्रति लीटर पर स्थिर है। घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतों में भले ही कोई फेरबदल नहीं हुआ है, लेकिन रेट अब भी ऐतिहासिक ऊंचाई पर हैं।
अमेरिका के तेल भंडार मे गिरावट आने के आंकड़े जारी होने के बाद कल कच्चे तेल में तेजी देखी गई। अमेरिकी बाजार में कल ब्रेंट क्रूड 0.44 डॉलर बढ़कर 74.36 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.27 डॉलर बढ़कर 70.56 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
शहर का नाम पेट्रोल (रूपए/लीटर) डीजल (रूपए/लीटर)
दिल्ली 101.34 88.77
मुंबई 107.26 96.19
चेन्नई 98.96 93.26
कोलकाता 101.62 91.71