कृत्रिम मेधा के इस्तेमाल से 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल हो सकता है : पीयूष गोयल

Summary :

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि विभिन्न रूपों में कृत्रिम मेधा (एआई) के इस्तेमाल से आगामी वर्षों में अर्थव्यवस्था को 5,000 अरब डॉलर पर पहुंचाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि विभिन्न रूपों में कृत्रिम मेधा (एआई) के इस्तेमाल से आगामी वर्षों में अर्थव्यवस्था को 5,000 अरब डॉलर पर पहुंचाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। गोयल ने सोमवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा कि किस तरह एआई, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और अन्य आधुनिक माध्यमों के इस्तेमाल से आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहन दिया जाए, इस पर विभिन्न विभाग काम कर रहे हैं। 

JNU हमले ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले की याद दिला दी : उद्धव ठाकरे

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार में हमारा मानना है कि विभिन्न रूपों में एआई 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में मदद कर सकता है। अगले पांच साल के लिए हमें यह लक्ष्य तय किया है।’’ गोयल ने कहा कि एआई के जरिये हम अधिक लागत दक्ष और नतीजा आधारित तरीके से विस्तार कर सकते हैं। गोयल के पास रेल मंत्रालय का प्रभार भी है। उन्होंने कहा कि रेलवे में एक टीम इस पर काम कर रही है कि कैसे हम एआई का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि एआई सभी क्षेत्रों में मददगार होगा। इससे कारोबार सुगमता की स्थिति को भी बेहतर करने में मदद मिलेगी। 

Desk Team