बीएसएनएल ने लाँच किया नया धमाकेदार ऑफर

Summary :

NULL

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ एक जीबी डाटा रोज के वॉयस और डेटा प्लान पेश किया है। 90 दिनों की वैधता के साथ आने वाले 429 रुपए के इस प्लान में कंपनी ने 1 जीबी डेटा मिलेगा। बीएसएनएल का यह ऑफर केवल प्रीपेड ग्राहकों के लिए ही है।

कंपनी ने मंगलवार को नई दिल्ली में कहा, इस प्लान के तहत किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त वॉयस (लोकल/एसटीडी) कॉल मिलती है। इसके अलावा 90 दिनों तक 90 जीबी डेटा (1 जीबी प्रतिदिन) का ऑफर है जो केरल सर्किल के अलावा देशभर में मिलेगा।

बीएसएनएल बोर्ड के निदेशक (सी एम) आर के मित्तल ने कहा कि वॉयस तथा डाटा आधारित यह प्लान किसी भी नेटववर्क पर असीमित कॉलिंग की सुविधा देता है। इस प्लान में 143 रुपये मासिक पड़ेगा जो बाजार में अब तक उपलब्ध सबसे प्रतिस्पर्धात्मक प्लान है।

 पिछले महीने ही, बीएसएनएल ने मोबिक्विक के साथ एक मोबाइल वॉलेट लॉन्च किया। उस समय, टेलीकॉम ऑपरेटर ने बताया था कि इस वॉलेट के जरिए कंपनी के मौज़ूद 10 करोड़ ग्राहक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भुगतना और लेनदेन कर पाएंगे।

Desk Team