नई दिल्ली : चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में देश का कोयला आयात 4.1% बढ़कर 5.799 करोड़ टन हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 5.569 करोड़ टन था। एमजंक्शन के नवीनतम आंकड़ों में यह बात सामने आयी है। यह ऑनलाइन प्रणाली कोयला क्षेत्र से जुड़े खरीद एवं बिक्री के आंकड़े जुटाती है। इसका परिचालन टाटा स्टील और सेल मिलकर करती हैं।
इसके अनुसार 2018-19 की अप्रैल-जून तिमाही कोयला और कोक का कुल आयात करीब 4.1% बढ़कर 5.79 करोड़ टन रहा जो पिछले साल समान अवधि में 5.56 करोड़ टन था। इस दौरान स्टीम कोयले का आयात 3.6% बढ़कर 3.99 करोड़ टन रहा।
कोयला घोटाला : नवीन जिंदल के खिलाफ अतिरिक्त आरोप तय करने का आदेश
सभी प्रकार के कोयले का आयात जून 2018 में कम होकर 1.87 करोड़ टन (अस्थायी) रहा जो पिछले साल इसी माह में 2.09 करोड़ टन था। आलोच्य महीने में आयात में कमी का कारण कोकिंग और गैर-कोकिंग कोयले के आयात में कमी है।


Download Android App
Download iOS App



