गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) : समाजवादी पार्टी और निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढोतरी के विरोध में मंगलवार को पादरी बाजार चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व गोरखपुर के सांसद प्रवीण निषाद ने किया । बैनर पोस्टर लिये कार्यकर्ताओं ने सरकार, सरकार की नीतियों और पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढोतरी के खिलाफ नारेबाजी की ।
निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चार साल हो गये हैं और लगता है कि सरकार आम आदमी की समस्याओं को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है । हर समय पेट्रोल डीजल के दाम बढ जाते हैं । प्रदर्शनकारियों ने ये मांग भी की कि पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाना चाहिए ।


Download Android App
Download iOS App



