सैन फ्रांसिस्को : मोबाइल डेटिंग एप टिंडर और बंबल को चुनौती देने के लिए फेसबुक ने अपनी डेटिंग परियोजना का आंतरिक रूप से अपने कर्मचारियों के बीच परीक्षण शुरू कर दिया है। एक रपट के मुताबिक, एक स्वतंत्र एप विश्लेषक जेन मंचुन वोंग ने डेटिंग फीचर के परीक्षण के साक्ष्य इकट्ठा किए और उसे ट्विटर पर साझा किया।
इसके स्क्रीनशॉट में लिखा गया, यह उत्पाद अमेरिका के फेसबुक कर्मचारियों के लिए है, जिन्होंने फेसबुक के नए डेटिंग उत्पाद के परीक्षण में शामिल होने का फैसला किया है। रपट में कहा गया है कि फेसबुक ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वे उनके डेटिंग प्रोफाइल में फर्जी डेटा का प्रयोग और कंपनी इसे सार्वजनिक रूप से लांच करने से पहले इन सभी डेटा को डिलिट करने का फैसला किया है।
फर्जी खबरों और भ्रामक सूचनाओं पर पाबंदी लगाएगी फेसबुक, निकाला ये तरीका !
स्क्रीनशॉट में आगे लिखा गया है, इस उत्पाद के परीक्षण में शामिल होना पूरी तरह से स्वैच्छिक है और इससे आपकी नौकरी पर कोई असर नहीं होगा। सोशल मीडिया दिग्गज ने हालांकि बाद में स्वीकार किया कि वह मुख्य फेसबुक एप के अंदर डेटिंग एप का परीक्षण कर रही है, लेकिन इससे अधिक कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



