सीपीएसई ईटीएफ से 14 हजार करोड़ जुटाएगी सरकार

Summary :

सीपीएसई एक्सचेंज ट्रेडेड फंड की चौथी किस्त से 14,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। यह निर्गम अगले सप्ताह खुलेगा। निवेश बैंकिंग सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्ली : सरकार सीपीएसई एक्सचेंज ट्रेडेड फंड की चौथी किस्त से 14,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। यह निर्गम अगले सप्ताह खुलेगा। निवेश बैंकिंग सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सरकार ईटीएफ की पहली तीन किस्तों के जरिये 11,500 करोड़ रुपये पहले ही जुटा चुकी है।

यह म्यूचुअल फंड योजना की तरह काम करता है। सूत्रों ने बताया कि यह निर्गम अगले सप्ताह के शुरू में खुलेगा। निवेशकों को निर्गम मूल्य पर 3.5 से 4 प्रतिशत की छूट मिलेगी। सरकार इसके जरिये 8,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके अलावा सीपीएसई ईटीएफ की चौथी किस्त में ग्रीन शू विकल्प के जरिये 4,000 या 6,000 करोड़ रुपये भी रखे जा सकेंगे।

Image result for सीपीएसई ईटीएफ

सीपीएसई ईटीएफ में 11 सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयर हैं। पहले यह संख्या 10 थी। अब इसमें चार नई कंपनियां एनटीपीसी, एसजेवीएन, एनएलसी और एनबीसीसी शामिल हुई हैं।

इसके अलावा तीन मौजूदा कंपनियां गेल, इंजीनियर्स इंडिया (ईआईएल) और कंटेनर कॉरपोरेशन आफ इंडिया इस इंडेक्स से बाहर हो गई है। इन कंपनियों में सरकार की हिस्सेदारी घटकर 55 प्रतिशत से नीचे आ गई है।

Desk Team