नई दिल्ली : यदि आपका अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है और आप इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो 1 दिसंबर तक अपना मोबाइल नंबर जरूर बैंक में रजिस्टर करा लें। ऐसा नहीं करने पर आप नेट बैंकिंग सुविधा ब्लॉक हो जाएगी। बैंक ने अपने इंटरनेट बैंकिंग वेबसाइट पर ग्राहकों को जानकारी दी है कि यदि उन्होंने 1 दिसंबर तक अपने मोबाइल नंबर को ब्रान्च में जाकर रजिस्टर नहीं कराया तो आगे नेट बैंकिंग की सुविधा नहीं ले पाएंगे।
यदि आपका नंबर बैंक में रजिस्टर है तो आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है। एसबीआई ने वेबसाइट पर लिखा है ग्राहक ध्यान दें, यदि आपने अभी तक अपना मोबाइल रजिस्टर नहीं कराया है तो कृपया ब्रान्च में जाकर तुरंत करें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 6 जुलाई 2017 को जारी सर्कुलर में बैंकों से कहा था कि वे अपने ग्राहकों को एसएमएस और ईमेल अलर्ट के लिए अनिवार्य रूप से रजिस्टर करने को कहें।


Download Android App
Download iOS App



