देश का विदेशी पूंजी भंडार 1.2 अरब डॉलर बढ़ा

Summary :

NULL

नई दिल्ली : देश का विदेशी पूंजी भंडार 1 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 1.2 अरब डॉलर बढ़कर 400.74 अरब डॉलर हो गया, जो 5,936.9 अरब रुपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 1.2 अरब डॉलर बढ़कर 376.30 अरब डॉलर हो गया, जो 24,354.2 अरब रुपये के बराबर है।

बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है। आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 20.66 अरब डॉलर रहा, जो 1,338.7 अरब रुपये के बराबर है। इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 1 लाख डॉलर घटकर 1.49 अरब डॉलर हो गया, जो 96.9 अरब रुपये के बराबर है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 2 लाख डॉलर घटकर 2.27 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 147.1 अरब रुपये के बराबर है।

Desk Team