मुंबई : महिंद्रा एंड महिंद्रा का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 67 प्रतिशत बढ़कर 1,257 करोड़ रुपये हो गया। सभी वाहन क्षेत्रों में मजबूत बिक्री की बदौलत मुनाफे में तेजी आई। पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में उसका लाभ 752 करोड़ रुपये था। इस दौरान, राजस्व और अन्य आय बढ़कर 13,551 करोड़ रुपये हो गयी, जो 2017-18 की पहली तिमाही में 11,006 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने कहा कि मोटर वाहनों की कुल घरेलू बिक्री 16.2 प्रतिशत बढ़ी। भारी वाहनों की बिक्री में 123.4 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गयी।
महिंद्रा ने लांच किया ‘फ्यूरियो’
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान महिंद्रा ने 9,360 वाहनों का निर्यात किया। यह पिछले वर्ष की इसी तिमाही से 100.2 प्रतिशत अधिक है। उसकी घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 18.8 प्रतिशत बढ़ी और कृषि उपकरण क्षेत्र से आय बढ़ाकर 5,000 करोड़ रुपये के स्तर के पार चली गयी है। कंपनी ने कहा कि सामान्य मानसून, संतोषजनक अस्थायी और स्थानिक वितरण और खरीफ फसलों के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि से ग्रामीण खपत और बढ़नी चाहिये।


Download Android App
Download iOS App



