नई दिल्ली : वित्त मंत्रालय ने कनॉट प्लेस के पास एक आवासीय परियोजना के निर्माण के लिए एनबीसीसी के साथ गठजोड़ किया है। यह आवासीय परिसर भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) के अधिकारियों के काम आएगा। एनबीसीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनूप कुमार मित्तल ने कहा कि यह परियोजना दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर 3,519 वर्गमीटर पर विकसित की जाएगी। एक ही टावर में करीब 90 फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा। यह टावर 27 या 28 मंजिल का होने की संभावना है।
इस संबंध में आर्थिक मामलों के विभाग और एनबीसीसी के बीच एक सहमति ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस मौके पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सामान्यत: भूखंड उचित दूरी के भीतर ही उपलब्ध हैं और इस मामले में भूमि बिलकुल शहर के बीचोंबीच ही उपलब्ध है।
2017 में यह कोई सोच भी नहीं सकता था कि आवासीय परियोजना के लिए भूखंड कनॉट प्लेस में उपलब्ध होगा क्योंकि यह वह क्षेत्र नहीं रहा जहां कोई आवासीय रूप से इससे जुड़ सके। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस परिसर के निर्माण का निर्णय अधिकारियों विशेषकर कनिष्क स्तर के अधिकारियों के लिए आवास की कमी के चलते लिया गया है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



