निसान ने एसयूवी के शानदार डिजाइन का अनावरण किया

Summary :

निसान भारत के लिए प्रतिबद्ध है और हम सफलता का आधार तैयार कर रहे हैं। नई निसान किक्स पहले से स्थापित डिजाइन सिग्रेचर और खूबियों की पेशकश करती है।

मुम्बई : निसान किक्स ने भारत में सर्वाधिक प्रतीक्षित एसयूवी के शानदार डिजाइन का अनावरण किया। नई निसान की बॉडी ग्रेफीन बॉडी स्ट्रक्चर द्वारा डिजाइन की गई है जिसमें इम्पेक्ट एनर्जी को सहन करने की स्वाभाविक क्षमता होती है जो नई निसान किक्स को भारतीय सड़कों पर मजबूत, सुरक्षित और टिकाऊ बनाती है। स्मार्ट एक्सटीरियर्स के बारे निसान इंडिया ऑपरेशन्स के प्रेसीडेंट थामस कुएहल ने कहा कि हमें नए किक्स की आकर्षक और लुभावने डिजाइन का खुलासा करने का गर्व है आैर हम इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।

निसान भारत के लिए प्रतिबद्ध है और हम सफलता का आधार तैयार कर रहे हैं। नई निसान किक्स पहले से स्थापित डिजाइन सिग्रेचर और खूबियों की पेशकश करती है। अनोखे अंदाज में डिजाइन किए गए हैंडलैंप और टेल लाइटों में आकर्षक आकार के एलईडी सिग्रेचर लैंप उन्हें आैर अधिक आधुनिक बनाते हैं।

निसान ने किया भारत पर मुकदमा

Desk Team