वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि नकदी में लेनदेन में लागत आती है और देश में यह साफ रुझान सामने आया है कि लोग डिजिटल लेन देन की ओर जा रहे हैं। जेटली ने राजधानी में पंजाब नेशनल बैंक ( पीएनबी ) के एक नए कार्यालय भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा, नकदी पर अत्यधिक निर्भरता की अपनी लागतें हैं।
इसमें लागत ही नहीं लगती है बल्कि यह समाज व अर्थव्यवस्था के लिए अभिशाप भी है। उन्होंने कहा कि देश में स्पष्ट रूप से एक बदलाव हो रहा है और डिजिटल भुगतान को अपनाया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि डिजिटल लेनदेन व बैंकिंग पत्रों के जरिए लेनदेन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विशेषकर पिछले साल नोटबंदी के बाद से कम नकदी इस्तेमाल वाली अर्थव्यवस्था पर जोर दे रही है और डिजिटल लेनदेन को बढावा दे रही है।


Download Android App
Download iOS App



