नई दिल्ली : आरबीआई ने अपने स्टाफ को सौ रुपये का नया नोट बांटा है। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में भी नए नोट की करेंसी भेजी गई है मगर वहां इसे स्टाफ में नहीं बांटा गया। आम लोगों के हाथों में ये नया नोट अगले सप्ताह में मंगलवार या बुधवार तक आ जाएगा। इस नए नोट के आने के बाद भी 100 के पुराने नोट चलते रहेंगे। आरबीआई सूत्रों ने बताया कि बुधवार को पहले यहां कार्यरत स्टाफ को 100 के नए नोटों की गड्डी बांटी गई। इसके बाद बृहस्पतिवार को एसबीआई मुख्य शाखा में नोट भेजे गए। सूत्रों ने बताया कि नोटों को एसबीआई मुख्य शाखा से अन्य बैंकों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चेस्ट करेंसी से किस शाखा में कितने रुपये भेजे जाने हैं, इसकी सूची तैयार कर ली गई है।
RBI जल्द जारी करेगा 100 रुपये का नया नोट, ये होगी खासियत !
ऐसा है नया नोट
करीब 800 करोड़ रुपये की नई करेंसी आई है। नोट के पिछले हिस्से पर यूनेस्को की विश्व स्मारक सूची में शामिल गुजरात के पाटण स्थित रानी की बावड़ी दिखाई देगी। हल्के जामुनी रंग वाले नए नोट में दो दर्जन से अधिक सिक्योरिटी फीचर हैं।


Download Android App
Download iOS App



