मुंबई : बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में तेज उतार चढ़ाव के बीच 611 अंक का उछाल आया और यह एक सप्ताह के उच्च स्तर 33,917.94 अंक पर बंद हुआ। मार्च 2016 के बाद बाजार में एक दिन में यह बड़ी तेजी है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी की संभावना को देखते हुए वैश्विक बाजारों में मजबूती का असर घरेलू बाजार पर पड़ा।
कारोबारियों के अनुसार औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) और मुद्रास्फीति का आंकड़ा आने से पहले विदेशी कोष के ताजा पूंजी प्रवाह के बीच निवेशकों ने धातु, तेल एवं गैस, रोजमर्रा के उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों, बैंक, बिजली, बुनियादी ढांचा, आईटी, वाहन तथा पूंजीगत वस्तुओं में हाल की गिरावट के बाद लिवाली की। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूत के साथ खुला और घरेलू संस्थागत और खुदरा निवेशकों की लिवाली बढ़ने के साथ एक समय यह 33,962.48 अंक तक चला गया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



