नई दिल्ली : भारतीय दूरसंचार सेवाप्रदाताओं के संगठन सीओएआई का कहना है कि भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) कोविभिन्न कंपनियों के नेटवर्क पर कॉलड्रॉप और सेवा गुणवत्ता के आकलन के लिए इस समय चल रही कवायद के बाद इस पर कोस ‘कार्ययोजना’ तैयार करनी चाहिए।
सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के महानिदेशक राजन मैथ्यू ने कहा कि सेवा की गुणवत्ता के आकलन के बाद एक समाधान आधारित ‘कार्ययोजना’ बनाने से दूरसंचार उद्योग को इस समस्या को एक प्रक्रियागत तरीके से सुलझाने में मदद मिलेगी, साथ ही इनके लिए एक नीति की भी जरुरत होती है।
सीओएआई का यह बयान ट्राई के सेवा प्रदाताओं को गुणवत्ता आकलन की पेशकश के बाद आया है। इस बार का आकलन एक अक्तूबर 2017 को प्रभाव में आए नए नियमों के तहत किया गया है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



