BREAKING NEWS
दिल्ली – एन. सी. आर.
दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने छह फरवरी को महापौर के चुनाव के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन का सत्र बुलाने को मंजूरी दे दी है।
भारत में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने बजट पेश किया है। इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि पिछले साल 1.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आयकर चुकाने के बावजूद शहर को केंद्रीय बजट 2023-24 में केवल 325 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से सर्दी का सितम दिखने लगा है। अचानक आई बारिश के बाद उत्तर भारत में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बाद अब शीतलहर की स्थिति फिर से बनती दिखाई दे रही है।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने भारी संख्या में मौजदू कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करते हुए भारत जोड़ो यात्रा का सफलतापूर्वकसमापन करके राजधानी लौटे राहुल गांधी का उनके तुगलक रोड स्थित निवास पर भव्य स्वागत किया।
दिल्ली की एक अदालत ने न्यूयॉर्क से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान में एक महिला सहयात्री पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को मंगलवार को जमानत देते हुए कहा कि सबूत जुटाने के लिए उसकी हिरासत की अब जरूरत नहीं है।