BREAKING NEWS
दिल्ली – एन. सी. आर.
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी के संयोजक को अपना समर्थन दिया।
राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में हुए साक्षी मर्डर केस की जांच जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, कई नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बता दें पुलिस सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आरोपी साहिल ने साक्षी को मारने का प्लान बहुत पहले ही बना लिया था।
राजस्थान में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सुलह के प्रयासों का कोई नतीजा नहीं निकलेगा।
दिल्ली सरकार ने मंगलवार को उस नाबालिग लड़की के परिवार के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की, जिसे राष्ट्रीय राजधानी के शाहबाद डेयरी इलाके में एक सड़क पर सार्वजनिक रूप से बेरहमी से मार डाला गया था।
नोएडा से दिल्ली जाने वाले या दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप चिल्ला बॉर्डर का इस्तेमाल करते हैं तो थोड़ा संभल कर आवागमन करें। जी20 की तैयारी को लेकर करीब 45 दिनों तक नोएडा गेट के सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। इसकी वजह से एक लेन को बंद कर दिया गया है।