BREAKING NEWS
हरियाणा
भिवानी: स्वच्छ ग्राम अभियान के तहत गांव मित्ताथल में सरपंच निर्मला देवी व ग्रामीणों के सहयोग से गांव स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह जानकारी देते हुए समाज सेवी व सरपंच प्रतिनिधि भीष्म सिवाच ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत सरकारी स्कूल के पास तथा अन्य गलियों में लगे कुड़े के ढेरों को पंचों, मजदूरों व ग्रामीणों के सहयोग से लगभग 25 टैक्टर-ट्रालियों में लाद कर गांव से बहार खेतों में ढ़ाला गया। उन्होंने ग्रामीणों को भी आग्रह किया की वे अपने घरों के अंदर व आस-पास में कुड़ा न ढ़ाले क्योंकि जगह-जगह पर कुड़े के ढ़ेर लगने से अनेक प्रकार की जान लेवा बिमारियां पैदा होती हैं और हमारे गांव की सुंदरता को भी ग्रहण लगता है।
हिसार: पति-पत्नी के नौ साल पुराने आपसी विवाद के एक मुकदमें में स्थानीय अदालत ने पत्नी पर अदालत के समक्ष फर्जी दस्तावेज पेश करने के आरोप में उसे तीन साल की सजा सुनाई है और 10 हजार रुपए जुर्माना भी किया है। मामले के अनुसार 2008 में सोनिका अरोड़ा ने अपने मॉडल टाऊन निवासी पति अरूण अग्रवाल व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज मांगने, मारपीट करने व घरेलु हिंसा करने सहित अन्य धाराओं के तहत स्थानीय अदालत में एक मुकदमा दायर किया था।
हिसार : राह क्लब बरवाला की ओर से प्रत्येक वर्ष एक हजार लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने की कड़ी में जिले के गांव बहबलपुर स्थित हिन्दू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो से सात जून तक (गर्मी की छुट्टियों के दौरान) 20 गांवों की 1000 छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें दुपट्टे से लेकर रोजमर्रा में काम आने वाली वस्तुओं को आत्मसुरक्षा के लिए प्रयोग करने की तकनीक सिखाई जाएगी। इस अभियान का शुभारंभ राह गु्रप की राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार सुदेश चहल करेंगी, जबकि राह क्लब बरवाला के अध्यक्ष मास्टर नरेन्द्र सेठी विशेष रुप से मौजूद रहेंगे।
भिवानी: 21वीं सदी को महिला सम्मान और सशक्तिकरण की सदी के रूप में जाना जाएगा। क्योंकि वर्तमान शासन काल में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित एवं सम्मानित महसूस कर रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला बैरागी ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में उपस्थित महिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि 22 मई को भिवानी में होने वाली भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला , प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा के प्रभारी व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लतिका शर्मा पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।
जाटूसाना: दुकान संचालक से एक लाख रूपए की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को बीती रात सीआइए रेवाडी पुलिस ने अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बडा तालाब रेवाडी निवासी राहूल सैनी के रूप मे हुई है। जानकारी अनुसार बीती रात सीआइए पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी कालाका रोड पर अवैध हथियार सहित खडा है। सूचना अनुसार तैयारी शुदा पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई और उक्त आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।