BREAKING NEWS
कोरोना की पुष्टि
इलाज चल रहा है
ठीक हो चुके
मृत लोग
हरियाणा
जननायक जनता पार्टी (जजपा) हरियाणा में उपमुख्यमंत्री पद के लिए नैना चौटाला के नाम पर विचार कर रही है। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को चंडीगढ़ में एक बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाएंगे और इसके बाद वह राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ गठबंधन कर लिया जिसने 90 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीटें जीती हैं। उप मुख्यमंत्री जजपा से होगा।
हरियाणा में सरकार बनने की तस्वीर साफ हो चुकी है जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी को समर्थन देने का एलान किया है। आज करीब साढ़े आठ बजे दुष्यंत चौटाला बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिलने पहुंचे।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के गुरुवार को आए परिणाम ने राज्य में एक बार फिर 2009 जैसी स्थिति पैदा कर दी है। 10 साल पहले आए चुनाव परिणाम में भी त्रिशंकु विधानसभा बनी थी और तब की सत्तारूढ़ पार्टी बहुमत के जादुई आंकड़े से छह सीट दूर रह गई थी।