BREAKING NEWS
देश
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह के उपलक्ष्य में कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से पार्टी प्रमुख के रूप में नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाने का फैसला किया है।
वैश्विक आर्थिक मंदी के बीच कर्मचारियों के लिए एक बहुत ही मायूसी भरी ख़बर सामने आई है। दरअसल, मंदी के कारण छंटनी प्रक्रिया में तेजी आई है, भारत समेत वैश्विक स्तर पर 2023 में औसतन प्रति दिन 1,600 से अधिक टेक्नोलॉजी कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है।
पूर्व पत्रकार तथा भारतीय जनता पार्टी के नेता 'एम. जे.अकबर' ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि, 2024 में शासन की गुणवत्ता चुनाव का परिणाम तय करेगी।
भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा लाई गई आर्थिक नीतियों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की है। कहा कि कठिन वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद देश सशक्त और आत्मनिर्भर हो रहा है।