BREAKING NEWS
जम्मू-कश्मीर
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सुबह रविवार को अपने अंतिम दिन श्रीनगर के पंथाचौक से आगे बढ़ी है।
देशभर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है।अब यात्रा ने जम्मू-कश्मीर में प्रवेश कर लिया है।इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2019 में जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में एक आत्मघाती हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवानों को शनिवार को पुष्पांजलि अर्पित की।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’और इसके समापन समारोह के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के वास्ते संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को शुक्रवार कश्मीर घाटी के काजीगुंड के पास सुरक्षा के मद्देजनर अस्थाई रूप से रोक दी गई है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान पुलिस का इंतजाम ध्वस्त हो गया था जिसके बाद अपने सुरक्षाकर्मियों की सलाह पर उन्होंने आज की यात्रा रद्द कर दी।