BREAKING NEWS
पंजाब
शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की। राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा नीत शिअद (संयुक्त) पार्टी राज्य में भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी की इस सूची में किसान परिवारों के 12 नेताओं, 13 सिखों और आठ दलितों को टिकट दिया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को कहा कि वह ‘आप’ नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।
प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी की अगुवाई में कांग्रेस विधानसभा के लिए चुनावी मैदान में उतरेगी।
पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है। लेकिन चुनावों से पहले ही आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की हार का दावा कर दिया है।