BREAKING NEWS
राजस्थान
राजस्थान के जोधपुर में एक शादी समारोह के दौरान रसोई गैस सिलेंडर फटने से घायल पांच और लोगों के दम तोड़ देने के साथ ही इस घटना में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 12 हो गयी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के बूंदी जिले के गुडली गांव से शनिवार सुबह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक बार फिर शुरू की। राहुल ने अपनी मां सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए शुक्रवार को यात्रा में एक दिन का विश्राम लिया था।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार इस बार के बजट में किसानों और पशुपालकों की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए जरूरी प्रावधान करने को प्रतिबद्ध है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के बारे में उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी का स्वागत करते हुए शुक्रवार को कहा कि सभी नागरिकों को भोजन उपलब्ध कराना हर सरकार की जिम्मेदारी है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा को मिली निर्णायक बढ़त को राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के जवाबदेह सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर करार दिया।