BREAKING NEWS
खेल
पहले भारतीय टीम की बात करें तो ओवल ग्राउंड पर काफी शर्मनाक रिकॉर्ड रहा है। 87 साल के इतिहास में भारतीय टीम केवल दो बार इस मैदान पर जीत हासिल कर पाई है। भारतीय टीम इस मैदान पर पहली बार 1936 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था जहाँ उसे 9 विकेट से हार मिली थी।
आखिर कौन हैं उत्कर्षा पवार जिसने भारतीय टीम के इस युवा खिलाड़ी को बोल्ड किया है, आइये जानते हैं। उत्कर्षा एक महिला क्रिकेटर हैं, जो महाराष्ट्र के लिए खेलती हैं। उत्कर्षा एक दाएं हाथ की तेज़ गेंदबाज़ हैं और साथ में बल्लेबाज़ी भी करती हैं। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला पंजाब वीमेन टीम के खिलाफ 2021 में खेला था और फिलहाल वो पुणे के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन एंड फिटनेस साइंस में पढ़ाई कर रही हैं। उनका जन्म 13 अक्टूबर 1998 में हुआ था।
बेन स्टोक्स और ब्रेडन मैकलम की लीडरशिप में इंग्लैंड अपने आक्रामक खेल को जारी रखते हुए आयरलैंड को भी पटकनी दे दी। इसी को देखते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड के खिलाफ जो 16 खिलाड़ियों की टीम चुनी थी उन्हीं 16 खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भी चुना है।
इस वक्त आरिसा में एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया है, जिसमें लगभग 300 लोगों के जान जाने की और कम से कम 900 लोग के घायल होने की जानकारी मिली हैं। हालांकि इस आंकड़े में अभी वृद्धि भी हो सकती हैं।
इस वक्त भारत की राजधानी दिल्ली में लगातार पहलवानों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसकी वजह हैं बृजभूषण शरण सिंह। जिनके ऊपर पहलवानों ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया हैं। इस वजह से बृजभूषण सिंह पर दो केस भी दर्ज किए जा चुके हैं, जिसमें एक पॉक्सो एक्ट के तरत केस दर्ज किया गया हैं।