10TH Result 2018 : जानिए कौन है CBSE के 4 टॉपर जिन्होंने 500 में 499 अंक किये हासिल !

Summary :

NULL

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं के नतीजे घोषित कर द‍िए हैं। इस साल लड़कियों ने फिर बाजी मारी है, जबकि पिछले साल लड़कियां लड़कों से पीछे थीं। आपको बता दे कि इस बार की परीक्षा में 86.7 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। वहीं लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया है। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 88.67 फीसदी रहा और 85.32 फीसदी लड़के ही पास हुए हैं।

cbse

आपको ये भी बता दे कि गुरुग्राम के प्रखर मित्तल ने 499 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं , बिजनौर की रिमझिम अग्रवाल, शामली की नंदिनी गर्ग और कोच्चि की श्रीलक्ष्मी ने भी 499 अंक हासिल किए हैं।

बता दे कि सेकेंड टॉपर वाले दूसरे स्थान पाने वाले 7 विद्यार्थी है जिनमें गुड़गांव से ऋतिका सरकार , सोनीपत से श्रेष्ठा शर्मा , मुज्जफरनगर से अक्षत वर्मा , नोएडा से अंशिका गुप्ता और अंचित जैन , कोच्चि से थेरेसा सोनी , और छत्तीसगढ़ से साक्षी भांगदिकर शामिल है जिन्होंने 500 में से 498 अंक मिले है।

वहीं , दिव्यांग वर्ग में गुरुग्राम की अनुष्का पांडा ने 489 अंकों के साथ टॉप किया है। साथ ही गाजियाबाद की सान्या गांधी ने 489 अंक हासिल किए हैं।

delhi cbse 10th result

वहीं इससे पहले पिछले साल 92.05% लड़कियां और 93.04% लड़के पास हुए थे। जबकि 2016 में लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 96.36% और लड़कों का पासिंग परसेंजेट 96.11% रहा था।

cbse-result

अगर पिछले 5 साल के आंकड़ों को देखा जाए तो ये पहली बार है जब लड़के-लड़कियों के पासिंग परसेंटेज में 3.35% का अंतर रहा। जबकि 2013 से 2017 तक पासिंग परसेंटेज में लगभग 1% का ही अंतर रहता था।

cbse 2018 Result

ऐसे देखें रिजल्ट

– रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.nic.in या results.nic.in पर जाएं।
– Class 10 Exam Results‘लिंक पर क्लिक करें।
– जो पेज खुलेगा उस पर अपना रोल नंबर दर्ज करें सब्मिट करें। अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा।
– भविष्य की जरूरत के लिए आप रिजल्ट को सेव कर सकते हैं यो प्रिंटआउट ले सकते है।
इस बार 10वीं का मैथ्स का पेपर लीक होने के चलते काफी हंगामा हुए था। सीबीएसई ने मैथ्स का पेपर दोबारा न कराने का फैसला लिया था।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team