पटना : स्वतंत्रता सेनानी तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. के.बी. सहाय की 118वीं जयन्ती कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में मनायी गई। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी की अध्यक्षता में कांग्रेस नेताओं ने सर्वप्रथम स्व. कृष्ण बल्लभ सहाय के चित्र पर माल्यापर्ण किया। इस अवसर पर स्व. के. वी. सहाय के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कौकब कादरी ने कहा कि बिहार में जमींदारी प्रथा के उन्मूलन तथा भूमि सुधार कार्यक्रम को लागू करने में स्व. सहाय की बड़ी भूमिका थी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के राजस्व मंत्री तथा बाद में मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने दलितों, पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए अनेक कार्यक्रम को लागू किया जिसका लाभ आज समाज के इन वर्गों में विकास के रूप में देखा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि समाज के दबे, कुचलों, पिछड़ों तथा किसानों के हितों की रक्षा को स्व. सहाय प्राथमिकता देते थे। इस अवसर पर कौकब कादरी के अलावे अबीदुर रहमान, एम.एल.ए.,
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एच. के. वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. समीर कुमार सिंह, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी, पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, कपिलदेव प्रसाद यादव, प्रो. रामायण प्रसाद यादव, डा. धनंजय शर्मा, विद्यानन्द मिश्र, सुनील कुमार सिंह, कुमार आशीष, मृणाल अनामेय, राकेश सिन्हा, धीरू यादव, छत्रपति यादव, कुंदन गुप्ता, मिथिलेश शर्मा मधुकर, जगन्नाथ पाठक, अरविन्द लाल रजक, राजेन्द्र चौधरी, राजन यादव, राज किशोर सिंह, संजीव शेखर, तब्बसुम राणा, वैंकटेश रमण, संजय कुमार श्रीवास्तव, प्रयाग प्रसाद सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे