एटीएस के एडिशनल एसपी राजेश साहनी ने एटीएस मुख्यालय में ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आपको बता दे कि राजेश साहनी की मौत की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
आनन फानन में पुलिस के सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे. मामले में एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने बताया कि एक दुखद खबर हमारे एक होनहार और जांबाज़ पुलिस अफसर ने आज दोपहर 12.45 पर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के क्या कारण रहे हैं, लखनऊ पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश साहनी उत्तर प्रदेश एटीएस में तैनात थे। शुरुआती जानकारी में बस ये पता चला है कि उन्होंने ड्राइवर से पिस्टल मंगाई और कार्यालय में ही खुद को गोली मार ली।
बता दे कि ISIS खुरासान मॉड्यूल का खुलासा करने वाले 1992 बैच के पीपीएस अधिकारी राजेश साहनी का नाम उत्तर प्रदेश पुलिस के बेहद काबिल अफसरों में शामिल था। बीते सप्ताह ही पिथौरागढ़ से आईएसआई एजेंट रमेश सिंह को गिरफ्तार करने में उन्होंने अहम भूमिका अदा की थी।
घटना के करीब एक घंटे बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है। घटनास्थल तक जांच टीम के अलावा किसी को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। मीडिया को भी पूरी तरह प्रतिबंध किया गया है।
साहनी की मौत की खबर पाकर उनके परिवार वाले भी रोत-बिलखते एटीएस मुख्यालय पहुंचे। पत्नी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनके बहादुर पति ने ये आत्मघाती कदम उठाया। वहीं, बच्चे भी पापा की मौत से सदमे में हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।