उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के लोगों से वादा किया था कि इस वर्ष अयोध्या में ऐसी दिवाली मनाई जाएगी जिसे लोग देखते रह जाएंगे। अयोध्या में कुछ ऐसा ही मौहौल देखने को भी मिल रहा है। चारों तरफ तैयारियां चल रही हैं, सड़कें और घाट पूरी तरह से सज चुके हैं। हर तरफ खुशी और तैयारियों का माहौल है।
आपको बता दे की यह नहीं इस मौके पर राम की पौड़ी पर दो लाख दीप जलाए जाएंगे। फैजाबाद के जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि श्रीराम का अयोध्या में आगमन हुआ था तो उनके स्वागत के लिए प्रशासन ने व्यवस्था की हुई है। इसके बाद रामकथा पार्क के निकट बने हेलीपैड वह पहुंचेंगे। वह भगवान रामचंद्र आदि के लीला स्वरूपों का तिलक व आरती 4.05 बजे तक करेंगे। रामकथा पार्क में 4.15 बजे से 30 मिनट का कार्यक्रम शुरू होगा।
कार्यक्रम में विकास कार्यों का शिलान्यास, प्रधानमंत्री आवास योजना, नए बिजली कनेक्शन के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक स्वीकृति पत्र का वितरण, निराश्रित महिलाओं, वृद्धजन, बच्चों को वस्त्र व मिष्ठान वितरण मुख्यमंत्री करेंगे।
> संतों के आशीर्वचन के बाद सायं 5.10 बजे से मुख्यमंत्री समारोह को संबोधित करेंगे। उनका उद्बोधन 10 मिनट का होगा।
> CM योगी के बाद राज्यपाल राम नाईक समारोह को संबोधित करेंगे।
नयाघाट के लिए मुख्यमंत्री 5.45 बजे रवाना होंगे। नयाघाट पर सरयू पूजन व अभिषेक करेंगे।
6.10 बजे सरयू आरती में हिस्सा लेंगे।
> दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम 6.35 बजे है।
> राम की पैड़ी के लिए 6.45 बजे प्रस्थान करेंगे।
> राम की पैड़ी स्थित मंच पर आगमन 6.50 बजे होगा, प्रज्जवलित दीप, राम की पैड़ी व लेजर शो का अवलोकन करेंगे।
> सायं 7.40 बजे रामकथा पार्क के लिए प्रस्थान करेंगे।
> वह रामकथा पार्क में अंतर्राष्ट्रीय व देश की रामलीला कथाओं का अवलोकन 7.45 बजे से करेंगे।