बनवारी लाल पुरोहित ने आज तमिलनाडु के 25वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। राज भवन में आयोजित समारोह में मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी ने पुरोहित को पद की शपथ दिलायी। पुरोहित ने ईश्वर के नाम की शपथ ली। मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी, उनके कैबिनेट सहयोगी और द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम. के. स्टालिन कार्यक्रम में उपस्थित थे।
#Chennai: Banwarilal Purohit takes oath as the Governor of Tamil Nadu pic.twitter.com/gKh0HuEUK9
— ANI (@ANI) October 6, 2017
शपथ ग्रहण से पहले मुख्य सचिव गिरिजा वैद्यनाथन ने 29 सितंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से पुरोहित को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किये जाने का औपचारिक आदेश पढ़ा।
अगस्त 2016 में के. रोसैय्या के सेवानिवृथ होने के बाद पुरोहित तमिलनाडु के पहले पूर्णकालिक राज्यपाल हैं। रोसैय्या के बाद सितंबर 2016 से ही प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार महाराष्ट्र के राज्यपाल सीएच. विद्यासागर राव के पास था।