लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

पंचायत स्तर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

NULL

पटना : भाजपा प्रदेश मुख्यालय में किसान मोर्चा के पटना प्रमंडल का क्षेत्रिय बैठक प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं को पंचायत स्तर तक लाभ पहुंचाने के लिए काम करना है। नरेन्द्र मोदी सरकार का 26 मई को चार वर्ष पूरा हो रहा है। उन्होंने बताया कि 26 से 11 जुन तक मोर्चा के पदाधिकारियों को पंचायत स्तर पर किसान संवाद का आयोजन कर किसानों को दुनिया में हो रहे जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण, मृदा परिक्षण वृक्षारोपण के बारे में बताना है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजा, उज्जवला योजना, जैविक खेती, पशुपालन, मछली पालन, मुर्गीपालन, मधुमक्खीपालन, इंटीग्रेटेड फार्मिंग कर किसानो की आय को दुगुना करना है। भारत लगभग 12000 करोड़ का बांस आयात करता है। बांस उत्पादन को बढ़ाने के लिए किसानों को बताना है। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं बैकुण्ठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि किसान मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को नमो एप डाउनलोड करवाना एवं उसके विषय में जानकारी देना है।

आज नरेन्द्र मोदी जी के सरकार में बड़ी संख्या में युवा भी नई तकनिकी के साथ खेती कर रहे हैं तथाकेन्द्र सरकार द्वारा दी जाने वाली किसान की हितकारी योजनाओं के माध्यम से युवा किसान को पार्टी से जोडऩे का आह्वान किया। दीघा के विधायक डा. संजीव चौरसिया ने कहा कि केन्द्र सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी देना हम कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है।

बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल, उपाध्यक्ष अरविन्द्र शाही, संजीव यादव, मंत्री राजीव रंजन सिंह, पटना महानगर अध्यक्ष शत्रृध्न सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष राजकिशोर शर्मा, बाढ़ जिलाध्यक्ष देवनंदन यादव, पटना महानगर प्रभारी शिवेन्द्रधारी सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, वीरेन्द्र कुमार राय, कार्यालय मंत्री मंजेश चौरसिया सहित जिला के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री समेत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शामिल हुए।

अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 11 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।