महिलाओं और नाबालिक लड़कियों के साथ बढ़ते यौन अपराधों को रोकने के लिए मोदी सरकार द्वारा बनाये गए कानून का डर अपराधियों में कोई डर नजर नहीं आ रहा है। लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे है। भी हाल ही में बिहार के गया से एक मामला सामने आया है। जहां दरिंदो ने सारी हदों को पार करते हुए एक मां और उसकी बच्ची के साथ गैंगेरप किया। घटना गया के सोनडीहा गांव के नजदीक का है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से पीड़िता ने 2 आरोपियों की पहचान भी कर ली है। वहीं मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एक SHO को सस्पेंड कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पूरा परिवार बुधवार रात करीब 9 बजे मोटरसाइकिल से जा रहा था। रास्ते में सोनडीहा गांव के पास 8 से 10 लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद अपराधियों ने पहले परिवार के साथ लूटपाट की। फिर मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति को पेड़ से बांध दिया और उसकी पत्नी और बेटी को दूर ले जाकर गैंगरेप किया। पटना के IG नैय्यर हसनैन खां के निर्देश पर मामले की जांच के लिए SIT गठित कर दी गई है उन्होंने बताया कि इस मामले में 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 2 अपराधियों की पहचान पीड़िता ने कर ली है। इस बीच पीड़िताओं का गया में मेडिकल करवाया गया।
गया के SSP राजीव मिश्रा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि कर्तव्यहीनता के आरोप में कोंच के थाना प्रभारी राजीव रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 20 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।