ताजमहल पर बीते कुछ सप्ताह से छिड़े विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को आगरा जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को आगरा का दौरा करेंगे और अपने इस दौरे में वह ताजमहल भी देखने जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में पर्यटन विभाग के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आगरा जिले में भी कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
आपको बता दे की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताजमहल पर अपनी ही पार्टी के विधायक संगीत सोम के बयान से सहमत नहीं हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कुशीनगर में संगीत सोम के बयान को एक सिरे से खारिज कर दिया है।
ताजमहल पर विवाद में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कूद पड़े। कुशीनगर में उन्होंने कहा कि ताजमहल पर संगीत सोम के बयान पर वह सहमत नहीं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ताजमहल पर अपना दृष्टिकोण रखा। कुशीनगर में उन्होंने मीडिया से कहा कि ताजमहल तो हिन्दुस्तानियों के खून-पसीने से बना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कुशीनगर जिले के दौरे पर थे।
उन्होंने कहा कि ताजमहल देश तथा प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर बना रहेगा। हमारा ताजमहल हिन्दुस्तानियों के खून-पसीने से बना हुआ है। संगीत सोम के बयान पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कम से कम मैं तो संगीत सोम के बयान से सहमत नहीं हूं।
आपको बता दे कि संगीत सोम के बयान पर देश में विभिन्न राजनेताओं द्वारा इस पर प्रतिक्रिया देने का दौर जारी है। उमर अब्दुल्ला, ममता बनर्जी, असदुद्दीन ओवैसी एवं आजम खान ने इस पर टिप्पणी की है। मुगलों द्वारा बनवाये गये इमारतों पर सवाल उठाये जाने पर विपक्षी नेताओं ने अंगरेजों द्वारा बनाये गये भवनों के बारे में भी राय पूछी है।