भाजपा ने मानसून सत्र में तीन तलाक विधेयक को संसद की मंजूरी नहीं मिलने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उनकी पार्टी ने उसका लोकसभा में समर्थन किया लेकिन वोट बैंक की राजनीति के चलते राज्यसभा में नहीं किया।
संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सरकार ने आखिरी पल तक यह सुनिश्वित करने का प्रयास किया कि विधेयक पारित हो जाए लेकिन कांग्रेस ने उसका पारित होना बाधित किया। उन्होंने कहा, “लैंगिक न्याय सुनिश्वित करने वाले तीन तलाक विधेयक को दुर्भाग्य से कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी ने पारित नहीं होने दिया।”
मोदी सरकार के प्रयासों के बाद भी ट्रिपल तलाक बिल अगले सत्र तक टला, अब सरकार लाएगी अध्यादेश
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मुस्लिम महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस आज बेनकाब हो गई है, पार्टी केवल इस महत्वपूर्ण विधेयक का पारित होना बाधित करना चाहती थी।
उन्होंने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद 300 से अधिक महिलाओं को तलाक दिया गया है और यह विधेयक बहुत महत्वपूर्ण था लेकिन विपक्ष की कुछ अन्य प्राथमिकताएं हैं।”


Download Android App
Download iOS App



