कांग्रेस ने मंगलवार को भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि कर्नाटक में कांग्रेस-जद एस गठबंधन सरकार को गिराने के लिए वह ‘‘खरीद-फरोख्त’’ में लगी हुई है। पार्टी ने कहा कि इससे कुछ नहीं होगा।
कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी के. सी. वेणुगोपाल ने आरोप लगाए कि सात महीने पहले विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता में आने के समय से ही एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली धर्मनिरपेक्ष सरकार को भाजपा अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।
BJP के मंत्री का दावा, 2 दिन में गिर जाएगी कुमारस्वामी सरकार
वेणुगोपाल ने बेंगलुरू में कुमारस्वामी के साथ बैठक करने के बाद कहा, ‘‘हमारी सरकार हर हाल में चलेगी। यह पांच वर्ष पूरे करेगी। कुछ नहीं होगा। हमारे विधायक मजबूत और एकजुट हैं।’’ वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘यह भाजपा को करारा जवाब होगा।’’
यह पूछने पर कि क्या कांग्रेस और जद एस के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं तो कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हम बिल्कुल एकजुट हैं।’’ भाजपा पर विधायकों को भारी मात्रा में धन का प्रलोभन देने के आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के अलोकतांत्रिक और अनैतिक कार्यों के कारण उसका जल्द भंडाफोड़ होगा।’’


Download Android App
Download iOS App



