पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ट्वीट कर कहा है कि कर्नाटक में 104 विधायकों वाले सबसे बड़े दल को सरकार बनाने का अवसर देकर राज्यपाल वजूभाई वाला ने अपने विवेक का संविधान-सम्मत उपयोग किया है। तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले वीएस येदुरप्पा को बधाई।
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जिस कांग्रेस ने 60 साल के लंबे शासन के दौरान राज्यपाल पद और अनुच्छेद 356 के दुरुपयोग की एक से बढ़ कर एक शर्मनाक मिसालें पेश कीं वह कर्नाटक में बहुमत से चूकने पर किस मुंह से लोकतंत्र की हत्या का शोर मचा रही है,
कांग्रेस से हाथ मिला कर देवगौड़ा क्यों भूल गए कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद का दुरुपयोग कर 1993 में गुजरात की भाजपा सरकार भंग कर राष्ट्रपति शासन लगवाया था, 123 बार राज्य सरकारों को बर्खास्त करने का दाग कांग्रेस के ही दामन पर लगा है।
संविधान में राज्यपाल पद की व्यवस्था इसीलिए की गई है कि वे विषम परिस्थितियों में हर राज्य की अलग-अलग स्थिति के अनुसार अपने विवेक से निर्णय करें। राजनीति में पहले से तय समाधान से काम नहीं चलता और न एक राज्य की तुलना दूसरे राज्य से की जा सकती है। समय को पीछे भी नहीं लौटाया सकता। कुछ लोग बिहार में अस्थिरता पैदा कर विकास को बाधित करने की साजिश कर रहे हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।