कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने PM मोदी पर किया आपत्तिजनक ट्वीट

Summary :

NULL

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। आपको बता दे कि प्रधानमंत्री मोदी अपने जन्मदिन के मौके पर गुजरात में हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर उन्हे खूब बधाई दी जा रही है। दूसरी तरफ कांग्रेसी इस मौके पर भी पीएम मोदी को निशाना बना रहे हैं। इस बार तो कांग्रेस नेता ने सभी हदों को ही पार कर दिया।

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने जो ट्वीट किया है उसमें प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र करते हुए आपत्तिजनक शब्द लिखे गए हैं। मनीष तिवारी ने ट्वीट किया ।  इसे कहते हैं चू## को भक्त बनाना और भक्तों को पर्मानेंट चू## बनाना- जय हो। यहां तक कि महात्मा भी मोदी को देशभक्ति नहीं सिखा सकते।

आपको बता दे कि इससे पहले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए गालीगलौज वाली फोटो ट्वीट की थी। कांग्रेस नेता ने एक फोटो पोस्‍ट की जिसमें पीएम मोदी की तस्‍वीर लगी है। इसके आगे मजाक उड़ाते हुए दो उपलब्धियों के बारे में लिखा है। इन उपलब्धियों में ही दो बार गालियों का जिक्र किया गया है। साथ ही मोदी समर्थकों के लिए ‘भक्‍त’ शब्‍द का इस्‍तेमाल किया गया है। बीजेपी समर्थकों का सोशल मीडिया पर ‘भक्‍त’ कहकर मजाक उड़ाया जाता है।

Desk Team