नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली पर आतंकी साय के इनपुट के कारण दिल्ली वालों ने नये साल का जश्न पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनाया। खास-तौर से कनॉट प्लेस की सुरक्षा व्यवस्था तीन चरणों में थी। ऑफिसर रैंक के अधिकारी तक सड़कों पर थे और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे। हथियार से लैस ट्रैफिक पुलिस के जवान भी यातायात व्यवस्था को बनाए हुए थे। हालांकि सीपी के आस-पास के मार्गें, दक्षिणी दिल्ली, मध्य दिल्ली में बड़े मॉल्स के आस-पास कुछ जगों पर लोगों की ज्यादा आवाजाही के चलते ट्रैफिक स्लो हो गया।
नए साल के मौके पर ट्रैफिक पुलिस ने स्पेशल ड्राइव के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के जमकर चालान और लाइसेंस जब्त किए। ट्रैफिक पुलिस की खास नजरें उन चालकों पर थीं जो नशे में धुत थे। ट्रैफिक पुलिस ने यह अभियान लोकल पुलिस और पीसीआर के सहयोग से चलाया। दिल्ली के कनॉट प्लेस में खास इंतजामों के तहत न्यू ईयर ईव के मौके पर देर शाम से ही सभी प्रकार के वाहनों की एंट्री पूर्ण रूप से बंद कर दी गई। जिसके चलते वाहनों को दूसरे मार्गों को प्रयोग करके अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
घड़ी की सूईं का कांटा 12 पर आते ही दिल्ली वाले नए साल के जश्न में डूब गए। यूवा वर्ग के लोग अपने दोस्तों के साथ ग्रुप में सीपी व साकेत, ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, साउथ एक्सटेंशन, मेहरौली, आया नगर बॉर्डर, नेहरू प्लेस, वसंत विहार, वसंत कुंज, द्वारका, राजौरी गार्डन, नेताजी सुभाष प्लेस, रोहिणी, पीतमपुरा, अशोक विहार, कड़कड़डूमा आदि जगह रेस्टोरेंट, पब, बार व होटलों में पहुंचे। जहां उन्होंने खूब धूमधाम से नया साल मनाया गया।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।