नई दिल्ली : बेहतर सड़कें चाहिए तो दिल्ली नगर निगम से एनओसी लाकर दो। यह कहना है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का। सोमवार को नारायणा मंडी के लोहा व्यापारियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पता चला कि यहां की सड़कें काफी समय से टूटी-फूटी पड़ी है लेकिन इनकी मरम्मत नहीं होती।
जांच के दौरान पता चला कि यह दिल्ली नगर निगम की सड़कें हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इन सड़कों का विकास करने को तैयार हैं लेकिन यह तभी संभव है जब दिल्ली नगर निगम सड़क बनाने के लिए एनओसी दें दे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की जिम्मेदारी है कि वह एनओसी लाकर दें।
मजदूरों को मिले मजदूरी… केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने मजदूरों की न्यूनतम वेतन को बढ़ाया था लेकिन मुझे पता चला है कि काफी जगहों पर अभी भी बढ़ा हुआ वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वह अपने कर्मचारियों को पूरा वेतन दें। यदि उन्हें ज्यादा वेतन मिलेगा तो बाजार में पैसा आएगा और लोगों की खरीद करने की शक्ति भी बढ़ेगी। इससे सभी को फायदा होगा।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।